मिर्ज़ापुर चुनार क्षेत्र में पहाड़ की चढ़ाई चढ़ते समय ट्रैक्टर पलटा ड्राइवर की नीचे दबकर मौत
मिर्ज़ापुर थाना चुनार क्षेत्र के सिद्धीनाथ की दरी के पास चढ़ाई चढ़ते समय ट्रैक्टर का हिच टूट जाने के कारण ट्रैक्टर पलट गया, जिसके नीचे दबकर ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गयी , मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक धीरेंद्र पुत्र अवध नारायण पटेल उम्र करीब-35 वर्ष निवासी नेवादा थाना अदलहाट जो टैक्टर लेकर जा रहा था , सिद्धीनाथ की दरी के पास पहाड़ो की चढ़ाई चढ़ते समय अचानक से ट्रैक्टर का हिच टूट गया, और टैक्टर पलट गया, धीरेंद्र उसके नीचे दब गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी , सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना चुनार पुलिस पहुंचकर मृतक धीरेंद्र के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही पुलिस द्वारा की गयी ,