मिर्ज़ापुर चुनार क्षेत्र में पशु तस्करों ने अपना दल एस नेता पर किया जानलेवा हमला
मिर्जापुर थाना चुनार क्षेत्र के ममोला गांव पेट्रोल पम्प के पास बीते देर रात को पशु तस्करों ने पिकअप गाड़ी से अपना दल एस के युवा नेता की गाड़ी में टक्कर मारकर जानलेवा हमला किया गया , जिस समय अपना दल एस के युवा नेता की गाड़ी में टक्कर मार गया उस समय गाड़ी में पार्टी के दो नेता सवार थे , गाड़ी में बैठे सभी लोग टक्कर लगने से बाल बाल बचे गये , मिली जानकारी के अनुसार अपना दल एस के जिला महासचिव संदीप पटेल और पवन सिंह पटेल बीते देर रात अपने घर जा रहे थे , तभी थाना चुनार क्षेत्र के ममोला गांव पेट्रोल पम्प के पास पिकअप गाड़ी में सवार पशु तस्करों ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दिया , दुर्घटना में गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई , पुलिस मौके पर पहुंचकर हर एंगल से पूरे मामले की जांच कर रही है ,