मिर्ज़ापुर चुनार क्षेत्र में जुआ खेल रहे पांच लोग गिरफ्तार हजारो रुपये के साथ अवैध पिस्टल व कारतूस भी बरामद
मिर्ज़ापुर थाना चुनार क्षेत्र में जुआ खेल रहे पांच लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर मौके व तलाशी के दौरान 19900 रुपये कैश ताश के पत्तो के साथ चार मोटरसाइकिल व एक अवैध 32 बोर पिस्टल कारतूस भी बरामद किया , मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना चुनार पुलिस ने दबिश देकर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे, 1.लालबहादुर पुत्र स्व0खरपत्तूराम निवासी शिवराजपुर थाना चुनार, 2.राकेश कुमार पुत्र स्व0 प्यारेलाल निवासी जगरनाथपुर थाना चुनार, 3.रमेश सिंह पुत्र मंगरू सिंह निवासी नियामतपुर खुर्द थाना चुनार, 4.संतोष सिंह पुत्र स्व0दयाराम सिंह निवासी रामयापुर थाना चुनार, 5.महेश गुप्ता पुत्र स्व0 राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता निवासी कैलहट थाना चुनार को गिरफ्तार किया , गिरफ्तार अभियुक्तों की जामा तलाशी में 5300 रुपये व मालफड़ से 14600 नगद रुपये व दो मोबाइल एक अवैध पिस्टल .32 बोर दो जिंदा कारतूस ताश के 52 पत्ते के साथ चार मोटरसाइकिले बरामद की गई , सभी के खिलाफ धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम व 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्यवाही पूरा की गयी ,