मिर्ज़ापुर चुनार क्षेत्र में जुआ खेलते तीन जुआरी गिरफ्तार मालफड़ से 11560 रूपये बरामद
मिर्ज़ापुर थाना चुनार क्षेत्र से पुलिस जुआ खेलते तीन जुआरियो को गिरफ्तार कर जुआ के अड्डे से 11560 रुपया और ताश बरामद किया , पुलिस जानकारी के अनुसार सार्वजनिक स्थान पर तीन लोग जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे , मिली सूचना के आधार पर थाना चुनार पुलिस टीम ने तीन जुआरी 1.करम चौरसिया पुत्र सन्तोष चौरसिया निवासी उस्मानपुर थाना चुनार, 2. रामबाबू साहनी पुत्र रामजी साहनी निवासी ऐबकपुर मोहाना थाना चुनार, 3. पनधारी सोनकर पुत्र लालचन्द सोनकर निवासी सरैया सिकन्दरपुर थाना चुनार को गिरफ्तार किया गया , थाना चुनार पर धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्यवाही की गयी ,