मिर्ज़ापुर चुनार क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में आठ गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना चुनार क्षेत्र में बीते दिनों घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आठ लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेजा , हम आपको बता दे कि थाना चुनार 22 जून को रामप्यारे पुत्र स्व0सरजू निवासी सिरसी थाना चुनार द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध घर में घुसकर लाठी डण्डा, ईंट पत्थर से मारने, व जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध मे तहरीर दी , जिसके आधार पर धारा 147, 323, 504, 506, 452, 341 भादवि, 3(1)द,ध & 3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट व 7 सीएलए एक्ट में मामला पंजीकृत कर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 1.मुख्तार उर्फ बबलू पुत्र स्व0समसुद्दीन, 2.महफूज पुत्र मो0मजीर, 3.सुफियान पुत्र मुमताज उर्फ पप्पू, 4.मो0रियाज पुत्र मो0इदरिश, 5.सहनाज पत्नी मुख्तार उर्फ बबलू, 6.टीपू सुल्तान पुत्र मो0इद्दू, 7.मो0ताहिर पुत्र मो0सलीम, 8.नशीम उर्फ सोनू पुत्र मुमताज उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही करते हुए आरोपियों को जेल भेजा गया ,