मिर्ज़ापुर चुनार क्षेत्र के SBI बैंक में बड़ी चोरी होने से बची गैस कटर सहित एक चोर पकड़ा गया
मिर्जापुर थाना चुनार क्षेत्र के मगरहा स्थित SBI बैंक बीती देर रात 11 व 12 बजे के आस पास चोरो द्वारा चोरी करने का प्रयास किया गया , बताया गया कि चार बदमाशों ने बैंक में बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए अपने साथ गैस कटर सहित अन्य सामान के साथ प्रयास कर रहे थे , लेकिन जिसके मकान में SBI बैंक किराए पर है उसके मालिक को कुछ आहट लगने पर उसने अपने परिचित लोगो व स्थानीय लोगो को इसकी जानकारी देकर बुलाया , मौके पर पहुंचे लोगो ने एक चोर को तो पकड़ लिया , बाकी तीन भागने में कामयाब हो गए , बताया गया कि चार की संख्या में चोर बैंक के पीछे वाले रास्ते से घुसने का प्रयास लेकिन रूम मालिक के जागने की वजह से स्थानीय लोगो की मदद से एक बदमाश को मौके पर ही पकड़ स्थानी पुलिस के हवाले कर दिया गया , उसकी निशान देही पर पुलिस ने गैस कटर को भी बरामद कर लिया , जिससे वह बड़ी घटना को अंजाम दे सकते थे , घटना बीती रात करीब 11 से 12 बजे रात की बताई जा रही है ,