मिर्ज़ापुर चुनार क्षेत्र के पक्का पुल पर आज एक अज्ञात व्यक्ति का लटकता हुआ मिला शव
मिर्जापुर थाना चुनार क्षेत्र के गंगा नदी पर बने पक्के पुल से एक अज्ञात व्यक्ति का लटकता हुआ शव दिखने से राहगीरी में हड़कम्प मच गया , आनन फानन में राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया , मौके पर पहुची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद पुल में फंसे अज्ञात व्यक्ति के शव को ऊपर निकाला , पुलिस की माने तो लटकते शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये शख्स आत्म हत्या करने के लिए गंगा नदी में छलांग लगाते वक्त पुल में निकले सरिया में फसने की आशंका लग रहा है , क्यों कि पुल में निकले सरिया उसके सीने में घुसने से अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है , पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की जांच कार्यवाही में लग गयी ,