मिर्ज़ापुर चुनार की वैशाली मिसेज इंडिया का खिताब जीतकर आज लौटी घर हुआ जोरदार स्वागत
मिर्ज़ापुर चुनार क्षेत्र की रहने वाली वैशाली वर्मा मिसेज इंडिया का खिताब जीतकर आज उनके मिर्ज़ापुर पहुँचने पर लोगो ने किया जोरदार स्वागत , मिसेज इंडिया 2022 का खिताब जीतकर आज अपने घर चुनार जाने के लिए मिर्ज़ापुर रेलवे स्टेशन पर उनकी ट्रेन पहुचते ही वैशाली वर्मा का लोगो ने किया जोरदार स्वागत , रेलवे स्टेशन से लेकर उनके घर तक बधाई देने वालो की लम्बी कतारें लगी रही , हो भी क्यों न देश के साथ प्रदेश और अपने जिले के गौरव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाने वाली वैशाली ने बताया कि कड़ी मेहनत और लगन ही मेरी सफलता की सीढ़ी है , पुछले दिनों थाईलैंड में आयोजित मिस इंडिया 2022 का खिताब मिर्ज़ापुर चुनार की रहने वाली वैशाली वर्मा ने जीता था , उसके बाद आज वह मिर्जापुर पहुची थी , उनका जगह जगह स्वागत किया गया है , 24 राज्यों की प्रतियोगियों में उत्तर प्रदेश मिर्ज़ापुर चुनार की वैशाली वर्मा तीन राउंड के कड़े मुकाबले में 19 सितम्बर की रात विजेता बनी थी , मिर्ज़ापुर रेलवे स्टेशन पर उनके उतरते ही उनको बधाइयां देने वालो की भीड़ उमड़ पड़ी , फूल माला से लदी विजेता को लोगो ने ढोल ताशे नगाड़े के साथ उनके घर चुनार उस्मानपुर तक पहुंचा , वैशाली ने बताया कि आज की दुनिया में नारी किसी से कम नहीं है , अगर वह एक बार ठान ले तो किसी भी मुकाम को पा सकती है , किसी भी मुकाम को पाने के लिए व्यक्ति को कड़ी मेहनत करने की जरूरत होती है ,