मिर्ज़ापुर चील्ह पुलिस ने अवैध कच्ची देशी शराब के साथ दो लोगो को किया गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना चील्ह पुलिस ने अवैध कच्ची देशी शराब का कारोबार करने वाले दो लोगो को आज अवैध कच्ची देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के निर्देश पर जनपद में आगामी लोकसभा चुनाव एवं त्योहारों को देखते हुए अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में आज उप निरीक्षक आशुतोष सिंह व उ0नि0 बद्री प्रसाद ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना चिल्ह क्षेत्र से 1. संजय कुमार पुत्र रामश्रृगार बिन्द निवासी चितईपुर थाना चिल्ह व 2. सुभाष गौड़ पुत्र लवधर गौड़ निवासी चेकसारी थाना चिल्ह को 10-10 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया, धारा 60 आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर पुलिस ने आगे की कानूनी कार्यवाही पूरा किया,