मिर्ज़ापुर चील्ह क्षेत्र से युवती को भगाने के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना चील्ह क्षेत्र से बीते दिनों 07 अक्टूबर को एक युवती को षड्यंत्र के तहत बहला फुसलाकर भगाने ले जाने के आरोप में आज पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया , बताया गया कि थाना चिल्ह क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा अपनी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध लिखित तहरीर दी थी , जिसके आधार पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए लड़की की बरामदगी करते हुए , मामले में दो आरोपी 1. आमिल पुत्र अबदुल रऊफ उर्फ छेदी पेंटर निवासी ग्राम सेमुही रामपुर थाना जनपद जौनपुर व 2. फरीदा पत्नी महमुद निवासिनी जलालपुर माफी थाना को गिरफ्तार कर लिया , पुलिस ने कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए जेल भेज दिया ,