मिर्ज़ापुर चील्ह क्षेत्र में छात्राओ ने यातायात जागरुकता को नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक
मिर्ज़ापुर थाना चील्ह क्षेत्र में श्री कृष्ण शारदा देवी बालिका इण्टर कालेज की छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजनमानस को यातायात को लेकर जागरुक किया , यातायात माह नवंबर-2023 के क्रम में लगातार आम जनमानस को यातायात को लेकर जागरूक किया जा रहा है, इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर नीतेश सिंह थानाध्यक्ष चील्ह रीता यादव, प्रभारी यातायात मय टीम व स्कूल के प्रधानाचार्य व अन्य शिक्षकगण व पदाधिकारी मौजूद रहे , अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा आमजनमानस व छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करे, सीट-बेल्ट का प्रयोग करे, सड़क पर गलत तरीके व अनावश्यक रुप से वाहन न खड़ा करे, शराब पीकर वाहन न चलाये, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करे, जैसे कई नियमों का पालन करने की अपील की ,