मिर्ज़ापुर चील्ह क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत
मिर्ज़ापुर थाना चील्ह क्षेत्र के टेढ़वा के पास बीती रात किसी अज्ञात चार पहिया वाहन के जोरदार टक्कर से एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया , जिसे स्थानीय लोगो द्वारा इलाज के लिए जिला मंडलीय अस्पताल लाया गया , डाक्टरो ने उसकी हालत को गम्भीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया , इलाज के लिए वाराणसी जाते समय ही रास्ते मेवघायल व्यक्ति की मौत हो गयी , मिली जानकारी के अनुसार मनोज कुमार सिंह पुत्र स्वo राम बहादुर सिंह जो कि मुजेहरा खुर्द थाना चील्ह के रहने वाले थे , सड़क पार करते समय किसी अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आ गए , टक्कर इतनी जोरदार थी कि मनोज कुमार बुरी तरह से घायल हो गए , इलाज के दौरान घायल मनोज की मौत हो गयी , सूचना मिलने पर थाना चील्ह पुलिस मौके पर पहुचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा किया ,