मिर्ज़ापुर चील्ह क्षेत्र के भटेवरा गांव में दो पक्षों के बीच रास्ते को लेकर हुए विवाद में जमकर चले लाठी डंडे कई घायल
मिर्ज़ापुर थाना चील्ह क्षेत्रान्तर्गत भटेवरा गांव में दो पक्षों के बीच रास्ते को लेकर हुए विवाद में दोनो पक्ष से जमकर लाठी डंडे चले , जिसमे दोनो पक्ष से कई लोग घायल हो गए , पुलिस जानकारी के अनुसार रास्ते को आने-जाने की बात को लेकर दो पक्षो में विवाद हो गया था, सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना चील्ह पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलो को उपचार के लिए सीएचसी चील्ह भिजवाया गया , दोनो पक्ष के एक-एक व्यक्ति को सिर में गम्भीर चोट लगी है , जब कि अन्य कई लोगो को हल्की चोटे आयी है, जिनकी स्थिति सामान्य है , पुलिस द्वारा कानूनी कार्यवाही की जा रही है ,