मिर्ज़ापुर चंदईपुर में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र, डेमो चेक, टेबलेट पाकर लोगो के चेहरे खिले
मिर्ज़ापुर थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के चंदईपुर में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री के हाथों लाभार्थी नियुक्ति पत्र, डेमो चेक, व छात्र छात्राओं को टेबलेट मिलने पर उनके चेहरे खिल उठे , आज उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मझवां विधान सभा क्षेत्र के चंदईपुर में आयोजित 6 लोगों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र, 999 लोगों को 13 करोड़ 50 हजार के डेमो चेक, 100 युवाओं को नियुक्ति पत्र, दो लोगो को आवास की चाबी, 21 लोगों को दोना पत्तल मेकिंग मशीन , व 1292 छात्र-छात्राओं को टेबलेट सहित सरकारी योजनाओं के अंतर्गत अन्य और भी वितरण किया , केशव प्रसाद मौर्य के साथ मंच पर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, सांसद विनोद बिंद, एमएलसी श्याम नारायण सिंह उर्फ़ विनीत सिंह, नगर विधायक, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे ,