मिर्ज़ापुर गैपुरा चौकी क्षेत्र के विजयपुर में मधुमक्खियों के झुंड के हमले से पांच लोग घायल
मिर्ज़ापुर थाना विंध्याचल के गैपुरा चौकी क्षेत्र के विजयपुर बैसनपुर गांव में आज सुबह 7 बजे के आस पास मधुमक्खियों के झुंड ने ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें काटना शुरू कर दिया, मधुमक्खियों के झुंड को देखकर चारो तरफ ऑफर तफरी मच गई, मधुमक्खियों के झुंड के हमले में पांच लोगो को बुरी तरह से काटकर घायल कर दिया, घायलों को ईलाज के लिए सीएचसी सरोई ले जाया गया , जहां प्रथम उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से जिला मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया , जहा डॉक्टरों द्वारा मधुमक्खियों के डंक से घायलों का इलाज किया जा रहा है ,