मिर्ज़ापुर गुण्डा एक्ट जिलाबदर मामले में एक अपराधी को कोतवाली देहात पुलिस ने किया गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली देहात पुलिस ने जिलाबदर गुण्डा एक्ट मामले में एक अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा, पुलिस जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात राणा प्रताप यादव मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम के साथ पहुंचकर जिलाबदर अपराधी जंगबहादुर यादव पुत्र सीताराम यादव निवासी वीरपुर थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार किया , गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात पर धारा 10 उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम में मामले दर्ज है, जिलाबदर अभियुक्त जंगबहादुर यादव को अपर जिलाधिकारी मीरजापुर के आदेश से दिनांकः14.03.2024 से जनपद मीरजापुर की सीमा से 06 माह के लिए जिलाबदर किया गया था, परन्तु जिलाबदर अभियुक्त आदेश की अवहेलना करते हुए लुक-छिपकर जनपद की सीमा में निवास कर आम जनमानस में आपराधिक अभित्रास के माध्यम से भय उत्पन्न कर रहा था, पुलिस द्वारा कानूनी कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया ,