मिर्ज़ापुर गंगा नदी में नाव से मछली मार रहे युवकों पर गिरी आकाशीय बिजली एक कि मौत 2 झुलसे
मिर्ज़ापुर थाना विन्ध्याचल चल क्षेत्र के गोपालपुर मडगुड़ा के पास में गंगा नदी में एक नाव पर सवार तीन युवक मछली मार रहे थे , तभी बारिश के दौरान नाव पर बीते शाम आकाशीय बिजली गिर गयी , जिसमे एक युवक कि मौके पर ही मौत हो गयी , जब कि दो युवक बुरी तरह से झुलस गये , मिली जानकारी के अनुसार अनुराग निषाद उम्र करीब 18 वर्ष की मौत हो गयी , जब कि राजेश निषाद और राजकुमार निषाद आकाशीय बिजली गिरने से झुलस गए , सभी को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए जिला मंडलीय अस्पताल लाया गया , जहा डॉक्टरों ने अनुराग निषाद को मृत घोषित कर दिया , मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा किया ,