मिर्ज़ापुर गंगा नदी में आज भी बरकरार है 1.0 सेमी प्रति घंटा घटाव का सिलसिला
मिर्ज़ापुर गंगा नदी में आज भी बरकरार है 1.0 सेमी प्रति घंटा घटाव का सिलसिला जिसको देखते हुए तटवर्ती इलाके के लोगो माँ गंगा को हाथ जोड़कर कर रहे पूजा , दरसल गंगा नदी में जब भी बाद आती है , तो तटवर्ती क्षेत्र में रहने वाले लोगो के खेत खलिहान व घर मकान सब जलमग्न होने की वजह से बहुत नुकसान हो जाया करता है , इस बार जब गंगा अपने रौद्र रूप को धारण कर लगातार कई दिनों तक आगे बढ़ रही थी , तब तटवर्ती इलाके के लोग माँ गंगा की पूजा पाठ कर मनाने में लगे रहे , आखिरकार बीते दो दिनों से गंगा नदी के जलस्तर में 1.0 सेमी प्रति घंटा के हिसाब से गिरावट दर्ज किया जा रहा है , जिससे तटवर्ती इलाके में रहने वाले लोगो ने माँ गंगा को हाथ जोड़ पूजा कर राहत की सांस लिया , आज शाम चार बजे MCD की ओर से जारी आकड़ो में गंगा का जलस्तर 1.0 सेमी प्रति घंटा घटने को रिकार्ड किया गया , जारी आकड़ो के मुताबिक गंगा नदी का जलस्तर कल 70.43 मीटर से घटकर 70.23 दर्ज किया गया है ,