मिर्ज़ापुर गंगा नदी पर बने शास्त्री ब्रिज का कुछ भाग टूटने की वजह से अग्रिम आदेश तक रूट डायवर्जन
मिर्ज़ापुर गंगा नदी पर बने शास्त्री ब्रिज का कुछ भाग टूटने की वजह से पुलिस प्रशासन द्वारा कोई बड़ी घटना के मद्देनजर अग्रिम आदेश तक शास्त्री ब्रिज से भारी लोडेड व खाली वाहनों सवारी बस के साथ साथ अन्य कामर्शियल माल वाहक वाहनों जैसे पिकअप, डीसीएम का भी आवागमन अग्रिम आदेश तक रूट डायवर्जन किया गया , सामान्य यात्री दो पहिया व चार पहिया व आपातकालीन वाहन (एम्बुलेन्स व फायर सर्विस) आदि को आवागमन की अनुमति रहेगी, रूट डायवर्जन इस प्रकार है , भारी वाहनो के लिए (A) मिर्ज़ापुर शहर से वाया शास्त्री ब्रिज वाराणसी ,भदोही, जौनपुर जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों को वाया बथुआ तिराहा राबर्ट्सगंज, बरकछा, चुनार, नारायणपुर तिराहा, टेंगरामोड़, राजातालाब होते हुए वाराणसी की तरफ डायवर्ट किया जायेगा , (B) चील्ह तिराहे से वाया शास्त्री ब्रिज होकर मिर्ज़ापुर शहर की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों को चील्ह तिराहे से औराई , राजातालाब, टेंगरा मोड़, नारायणपुर तिराहा , चुनार से बरकछा होते हुए मिर्ज़ापुर शहर की तरफ डायवर्ट किया जायेगा , हल्के कामर्शियल वाहनो के लिये चील्ह तिराहे की तरफ से वाया शास्त्री पुल होकर मिर्ज़ापुर की तरफ आने वाले हल्के कामर्शियल वाहनो जैसे-मैजिक , पिकअप को वाया औराई होकर कछवा बाजार होते हुए वाया भटौली ब्रिज गुरुसण्डी , दुमुहिया होकर मिर्ज़ापुर शहर की तरफ डायवर्ट किया जायेगा, इसी प्रकार मिर्ज़ापुर शहर से वाया शास्त्री पुल वाराणसी ,गोपीगंज की तरफ जाने वाले हल्के कामर्शियल वाहनो को बथुआ तिराहा, राबर्ट्सगंज तिराहा, भरुहना चौराहा से दुमहिया तिराहा गुरसण्डी होते हुए वाया भटौली पुल कछवा बाजार से वाराणसी गोपीगंज की तरफ डायवर्ट किया जायेगा ,