मिर्ज़ापुर गंगा नदी पर बने जर्जर शास्त्री पुल पर भरा बरसात का पानी विकास के दौर में पुल की नाली तक साफ नही
मिर्ज़ापुर गंगा नदी पर बने जर्जर शास्त्री पुल इन दिनों पाथवे का कुछ हिस्सा टूटने की वजह से जहा बड़े भारी वाहन व बस के आवागमन पर रोक लगा दिया गया है , तो वही बीती रात हुई बारिश ने जर्जर शास्त्री पुल की एक और पोल खोलकर रख दिया , पुल के ऊपर से गुजरने वाली सड़को पर बारिश होने से बरसात का पानी भर गया , ऐसा लगता है कि करोड़ो रूपये लूटने वालो ने इस पुल पर कुछ अनहोनी का इन्तेजार कर रहे है , जब कि पुल के दोनों तरफ नीचे की ओर मुह करके बड़ी बड़ी नाली बनाई जाती है जिससे बरसात वगैरह का पानी बह जाए , लेकिन पहली बरसात में ही जिस तरह से पुल पर बारिश का पानी जमा दिखाई पड़ा, ऐसा लगता है कि जिम्मेदार लोग पुल पर बने नाली तक को साफ नही करा सके , जिससे पुल पर बरसात का पानी तैरता नजर आया , जबकि गंगा नदी पर बनने वाले दूसरा पुल का अभी कोई आता पता नही है , और अगर बनने का कार्य शुरू हो जाता है तो कई वर्ष लगेंगे ,