मिर्ज़ापुर गंगा नदी का जलस्तर धीरे धीरे खतरे के निशान की ओर तेजी से बढ़ रहा
मिर्ज़ापुर गंगा नदी का जलस्तर धीरे धीरे करते हुए खतरे के निशान की ओर बढ़ता जा रहा , आज भी दो सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से खतरे के निशान की ओर आगे गंगा नदी बढ़ रही है , बढ़ते गंगा नदी के जलस्तर को देखते हुए तटवर्ती इलाके में रहने वाले लोगो मे बाढ़ की आहट महसूस करने लगे है , बरहाल गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने अपने सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है , आज शाम चार बजे MCD से जारी आकड़ो के मुताबिक गंगा नदी दो सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ते हुए 71.23 मीटर तक पहुच गयी है , जिससे तटवर्ती इलाके में रहने वाले लोगो की चिंता बढ़ गयी है , जनपद में चेतावनी का निशान 76.724 व खतरे का निशान 77.724 मीटर पर है ,