मिर्ज़ापुर गंगा दशहरा पर्व पर भव्य सजाया गया पक्का घाट गंगा आरती का भव्य नजारा
मिर्ज़ापुर नगर के पक्का घाट को आज गंगा दशहरा उत्सव पर्व पर भव्य सजाया गया , गंगा आरती के समय रंग बिरंगी लाइटों की रौशनी में पक्का घाट ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जैसे मिर्ज़ापुर का ये पक्का घाट का नही बल्कि स्वर्ग लोग का भव्य नजारा हो , जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने पक्का घाट को सजाने के लिए जोर-शोर से तीन दिनों पहले से ही तैयारी शुरू करवा दी थी , भव्य नक्काशी दार खूबसूरत पक्का घाट को आज गंगा दशहरा उत्सव पर्व पर हजारों लोग देखने पहुचे , इस ऐतिहासिक सुंदरता को लोग अपने मोबाइल से सेल्फी लेते और वीडियो बनाते कैद कर रहे थे , पक्का घाट के सीढ़ियों पर लाल मैट उसकी खूबसूरती में और चार चाँद लगा रहा था , जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कई अतिथियों के माँ गंगा की आरती कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया , गंगा दशहरा उत्सव पर्व के अवसर पर आज पक्का घाट पर कई संस्कृति कार्यक्रम देर रात्रि तक चलते रहेंगे , जिसमे मां गंगा एवं भगवान शिव की महिमा मंडन पर नृत्य नाटिकाए होंगी , साथ ही साथ भजन गायन होगा , जिसमे जाने माने कई कलाकार मनीष शर्मा के द्वारा कथक नृत्य , लोकगायिका ऊषा गुप्ता एव अमित दूबे गंगा शिव भजन प्रस्तुत करेंगे , तो वही नृत्य नाटिका अमित के द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा ,