मिर्ज़ापुर खनन का अवैध परिवहन करने वाले 58 ट्रकों के विरूद्ध की गई चालान की कार्यवाही
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश से अपर जिलाधिकारी प्रभारी अधिकारी खनिज शिव प्रताप शुक्ल के नेतृत्व में ज्येष्ठ खान अधिकारी, खान निरीक्षक, एवं प्रवर्तन टीम, खनिज विभाग द्वारा 04 अक्टूबर से लेकर 12 अक्टूबर तक उपखनिजों का परिवहन करने वाले वाहनों की औचक जाँच की गयी , जाँच के दौरान बिना परिवहन प्रपत्र / ISTP / ओवरलोड परिवहन करने वाले 11 वाहनों को थाना अहरौरा में, 18 वाहनों को पुलिस थाना अदलहाट में, 03 वाहनों को थाना - मड़िहान में कुल 32 वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में दिया गया है, तथा 24 वाहनों को mCheck App द्वारा ऑनलाइन चालान किया गया जांच में कुल 56 वाहनों को बिना परिवहन प्रपत्र / ISTP / ओवरलोड परिवहन के जुर्म में पकड़ा गया , उपरोक्त वाहनों पर खनिज की रायल्टी, खनिमुख मूल्य एवं आरोपित शास्ति की वसूली के अतिरिक्त उपखनिजों का ओवरलोड परिवहन कर रहे वाहनों में परिवहन प्रपत्र जारी करने वाले क्रेशर प्लांट स्वामियो / मालिको से भी प्रति वाहन रु0 25 हजार शास्ति की वसूली के लिए अलग से कार्यवाही की जा रही है , उपरोक्त वाहनों से खनन विभाग, वाणिज्यकर विभाग एवं परिवहन विभाग को लगभग रू0 56.50 लाख के राजस्व क्षतिपूर्ति जुर्माना की वसूली की जाएगी ,