मिर्ज़ापुर क्षमता संवर्धन एवं क्रेता विक्रेता बैठक कार्यक्रम का केन्द्रीय मंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारम्भ
मिर्ज़ापुर की सांसद व केन्द्रीय राज्यमंत्री वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री अनुप्रिया पटेल के प्रयास से जनपद के कृषको की आमदनी बढ़ाने तथा जनपद के कृषि उत्पादो यथा-अनाज, सब्जी, मिर्च टमाटर व अन्य सभी कृषि उत्पाद को निर्यात से जोड़ने की दिशा में हर सम्भव प्रयास किया जा रहा हैं , इसी श्रृंखला में आज आयोजित कार्यक्रम का केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुपिया पटेल एवं विशिष्ट अतिथि सांसद राज्यसभा राम सकल द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ कर केन्द्रीय मंत्री एव सांसद राज्यसभा राम सकल व जिलाधिकारी द्वारा कृषको के द्वारा निर्यात किये जाने वाले कृषि एवं सब्जी उत्पादो की लगायी प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया , कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये अनुप्रिया पटेल ने कहा कि हमारे मंत्रालय के अधीन कार्यरत हमारी संस्था एपीडा के द्वारा विशेष पहल क्षमता संवर्धन सह क्रेता-विक्रेता बैठक के माध्यम से की गई है इसके लिए केन्द्रीय मंत्री जी द्वारा एपीडा व उनकी टीम को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि निरंतर कई दिनों से हमारी एपीडा की पूरी टीम दिल्ली से लेकर वाराणसी तक लगातार हमारे क्षेत्र में किसानों के बीच में कार्यक्रम का प्रचार कैसे हो, आपकी बड़ी संख्या में भागीदारी हो एपीडा कृषि निर्यात के उत्पादों को बढ़ावा देने में बेहतर कार्य कर रहा है , एपीडा के स्थापना के 38 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं , उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का आयोजन बहुत ही बड़े खास उद्देश्य के साथ आयोजित किया गया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की 10 वर्षों से सरकार बनी है तभी से उन्होंने एक ही बात लगातार कही है कि देश के किसानों की आमदनी को दुगना करना है , किसानों की आमदनी को दुगना करने तथा उनके जीवन में खुशहाली लाने के लिए सरकार अलग-अलग ढंग से प्रयास कर रही है ,