मिर्ज़ापुर कौमी एकता के प्रथम दिन योगानन्द गिरी ने कहा भारत देश एकता एवं अखण्डता का मिशाल है
मिर्ज़ापुर जनपद में हर्षोल्लास के साथ कौमी एकता सप्ताह मनाया जा रहा हैं , कौमी एकता सप्ताह के प्रथम दिन जुबली इंटर कालेज में जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय के द्वारा ‘‘राष्ट्रीय अखण्डता दिवस’’ विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया , गोष्ठी में विभिन्न समुदायों के गणमान्य वक्ताओं के द्वारा राष्ट्र की अखण्डता को अक्षुण रखने पर अपने वक्तव्य के माध्यम से प्रकाश डाला गया , कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री योगानन्द गिरी महराज महन्थ बूढ़ेनाथ मन्दिर , एवं विशिष्ट अतिथि बृज देव पाण्डेय साहित्यकार , पूर्व प्रधानाचार्य एवं समाजसेवी भूपेन्द्र सिंह डंक रहें , जुबली इंटर कालेज के प्रधानाचार्य द्वारा गणमान्य व्यक्तियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया , कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि योगानन्द गिरी ने कहा कि सभी धर्म समुदाय से ऊपर उठकर मनुष्यता की पहचान ही कौमी एकता एवं राष्ट्र की अखण्डता का मुख्य आधार हैं , उन्होने कहा कि हमारा देश भारत अपने विविधता वाला एक अनूठा देश हैं , लोगो के अन्दर प्रेम एकता शान्ति , भाईचारे को बढ़ावा देना अत्यंत महत्वपूर्ण हैं , इसी से देश की एकता और अखण्डता बनी रहेगी और हम सभी एक साथ खड़े हो सकेंगे , उन्होने कहा कि सभी स्थितियां केवल विचार धाराओं से ग्रसित है परन्तु भारत की अखण्डता को बनाये रखने के लिये बड़े-बड़े महारथी गुरू गोविन्द सिंह , मोहम्मद साहब , शंकराचार्य , स्वामी विवेकानन्द आदि लोगो के द्वारा पूरे विश्व भ्रमण कर राष्ट्र की अखण्डता को बनाये रखने का संदेश दिया गया हैं , उन्होने कहा कि सभी धर्मो में आपस में प्रेम भाई-चारा राष्ट्र की एकता और अखण्डता बनाये रखने का संदेश दिया गया हैं , उन्होने कहा कि स्कूलों में बच्चों को प्रारम्भ से ही कौन किस सम्प्रदाय व जाति का हैं यह शिक्षा न देकर बल्कि भाई-चारे के बारे में जानकारी दी जाये तो यही बच्चे आगे चलकर राष्ट्र की अखण्डता को बनाये रखने में महत्वपूर्ण कड़ी साबित होंगे ,