मिर्ज़ापुर कोतवाली शहर क्षेत्र में दो युवकों के बीच हुआ विवाद एक ने दूसरे के पेट मे चाकू मार किया घायल
मिर्ज़ापुर थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन , बियर की दुकान के सामने दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने बगल की दुकान से चाकू लेकर दूसरे युवक को पेट मे मारकर घायल कर दिया , स्थानीय लोगो द्वारा घायल युवक को इलाज के लिए जिला मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया , जहा डॉक्टरों ने उसके हालत को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए युवक को वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया , मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक धीरेन्द्र गुप्ता जो थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के रमईपट्टी का रहने वाला है , जो बियर की दुकान पर गया था, जहा पहले से कुछ युवक वहा खड़े थे, किसी बात को लेकर दोनों में कुछ विवाद हो गया , धीरेन्द्र द्वारा बताया गया कि विवाद होने पर हमने उसे एक थप्पड़ मार दिया था , वो बगल की दुकान से चाकू उठाकर लाया और मेरे पेट मे भोक दिया ,