मिर्ज़ापुर कोतवाली देहात के अर्जुनपुर गांव में एक संस्था द्वारा शिक्षा अभियान चलाया गया
मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में आज अमेजिंग पावर ऑफ एजुकेशन डेवलपमेंट एंड हेल्प फाउंडेशन संस्था द्वारा घर घर जाकर गरीब परिवार के बच्चों को जागरूक करते हुए गांव भर में शिक्षा अभियान चलाया गया , संस्था के संस्थापक अंश अनंत का प्रयास हैं कि गांव से लेकर शहर तक सभी बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक कर शिक्षा की तरफ आकर्षित कराना चाहिए , जिससे अधिक से अधिक बच्चे शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़ सकें , इसलिए हर माता-पिता काे अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए स्कूल भेजना चाहिए , ऐसा करने से बच्चों का बौद्धिक विकास के साथ संस्कार भी आएंगे , उन्होंने कहा कि शिक्षा हम सभी के जीवन में बहुत ही महत्त्व रखती है , आज समाज को शिक्षा के लिए जागरूक करना हम सबका कर्त्तव्य है , किसी भी व्यक्ति के कामयाब होने में शिक्षा का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान होता है , इस अवसर पर संस्था के संस्थापक समाज सेवी अंश अनंत , सत्यब्रत कुमार, सोनू भारती, विकास गौतम, सत्यम प्रताप कौशल, शिवम प्रताप कौशल, अरविंद कुमार बिंद आदि मौजूद रहे ,