मिर्ज़ापुर कोतवाली कटरा क्षेत्र के बसही के पास ट्रक बाइक की टक्कर में एक की मौत दो घायल
मिर्ज़ापुर थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के बसही के पास ट्रक और बाइक की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गयी, तो वही दो लोग घायल हो गए , मिली जानकारी के अनुसार महेश बिन्द पुत्र गोपी बिन्द जो अर्जुनपुर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र का रहने वाला था , जो अपने कुछ साथियों के साथ गैपुरा क्षेत्र में किसी समारोह की वीडियो रिकार्डिंग कर वापस अपने घर लौट रहा था, की थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के बसही के पास उसकी मोटरसाइकिल की ट्रक से टक्कर हो गयी, दुर्घटना में महेश की मौके पर ही मौत हो गयी, तो वही मोटरसाइकिल सवार अन्य दो लोग घायल हो गये, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा किया ,