मिर्ज़ापुर कोतवाली कटरा क्षेत्र के बरौंधा स्थित तालाब में दो मासूम बच्चो का शव उतराया मिला
मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र के बरौंधा मुसहर बस्ती स्थित एक तालाब में आज दो मासूम बच्चो का शव उतराया मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया , सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना कोतवाली कटरा पुलिस पहुंचकर स्थानीय लोगो की मदद से दोनो बच्चो के शव को तालाब से बाहर निकलवाया , दोनो बच्चो की पहचान 1.रोहित उम्र करीब-03 वर्ष व 2.मोहित उम्र करीब 01½ पुत्र प्रमोद निवासी बरौधा कचार थाना कोतवाली कटरा के रूप में हुई, दोनो मासूम बच्चे सगे भाई थे, मिली जानकारी के अनुसार दोनो बच्चे खेलते-खेलते घर से दूर चले गए थे, परिजन दोनो बच्चो की खोज करते हुए, स्थानीय थाने में दोनों बच्चे के कही चले जाने की तहरीर गुरुवार 06 जून दिया था, पुलिस टीम द्वारा दोनो बच्चो की खोजबीन की जा रही थी, की पुलिस को दोनो बच्चो के शव तालाब में उतराए होने को की सूचना मिली , पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना कोतवाली कटरा पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनो बचव्हो के शव को बाहर निकलकर आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा किया ,