मिर्ज़ापुर के राजगढ़ में 50 हजार के ईनामिया बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल
मिर्ज़ापुर थाना राजगढ़ क्षेत्र में पुलिस और 50 हजार रुपये के ईनामिया बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में पशु तस्कर बदमाश गोली लगने से घायल हो गया , पुलिस ने घायल बदमाश को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर उसे इलाज के लिए जिला मंडलीय अस्पताल लाया गया , मिर्ज़ापुर अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी आपरेशन के नेतृत्व में थाना राजगढ़ पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम की ₹ 50 हजार के ईनामियां बदमाश अजीत पासवान पुत्र सत्यनारायण पासवान निवासी अछोर लसड़ा थाना राबर्टंसगंज जनपद सोनभद्र से थाना राजगढ़ क्षेत्र में पुलिस से मुठभेड़ हो गयी, अपराधी के पैर मे गोली लगने से वह घायल हो गया , जिसे पुलिस गिरफ्तार करते हुए, जिला चिकित्सालय लाया गया जहाँ पर उसका इलाज चल रहा है , पुलिस ने अजीत पासवान के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस, 01 मिस कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस एवं मोटर साइकिल बरामद किया ,