मिर्ज़ापुर के महुआरी फीडर की विद्युत आपूर्ति 6 जून को सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 04:00 तक बाधित रहेगी
,
मिर्ज़ापुर खण्ड दो के अधिशासी अभियन्ता ओ०पी० गुप्ता द्वारा प्रेसनोट जारी करते हुए बताया गया कि कल 06 जून को महुआरी फीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह 10:00 बजे से लेकर अपराह्न 04:00 तक बाधित रहेगी, उन्होंने बताया कि 33/11 के०वी० विद्युत उपकेन्द्र-परसिया पर स्थापित जर्जर बी०सी०वी पैनल को बदलकर विद्युत आपूर्ति निरन्तर बनाये रखने हेतु नये बी०सी०वी० पैनल लगाने का कार्य प्रस्तावित है, जिसके कारण से 11 के0वी0 महुआरी फीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 04:00 तक बाधित रहेगी, जिससे ग्राम-सहडाडी, दूबरा पहाड़ी, करनपुर, समोगरा, चितावनपुर एवं अरगजा पाण्डेयपुर क्षेत्र प्रभावित होगें, सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील है कि उक्त अवधि हेतु पानी इत्यादि की व्यवस्था कर ले एवं अपना अपेक्षित सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें, खण्ड दो अधिशासी अभियन्ता ओ०पी० गुप्ता