मिर्ज़ापुर के बरकछां कलां में आज अखिलेश यादव ने की जनसभा भाजपा सरकार पर जमकर साधा निशाना
मिर्जापुर के बरकछां कलां में आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इंडिया गठबंधन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रमेश चन्द बिन्द के समर्थन में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ जनता की नाराजगी सड़कों पर दिख रही है, भाजपा ने पिछले दस सालों में सभी के साथ सिर्फ धोखा किया है, हर वर्ग के साथ भेदभाव किया है, किसी को भी नहीं छोड़ा है, भाजपा संविधान बदलना चाहती है, यही संविधान न्याय, अधिकार, सम्मान, नौकरी दिलाता है, और भेदभाव को खत्म करता है, बाबा साहब का संविधान हम सबके लिए संजीवनी है, यह संविधान आगे बढ़ने का अवसर देता है, लेकिन भाजपा की नीयत ठीक नहीं है, इस लड़ाई में एक तरफ संविधान बचाने के लिए हम इंडिया गठबंधन के लोग है तो वहीं दूसरी तरफ संविधान बदलने की बात करने वाले भाजपा के लोग है, इस लोकसभा चुनाव में जनता संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए इंडिया गठबंधन के साथ खड़ी हो गयी है, पहले चरण के चुनाव से ही जनता ने भाजपा के सफाये का मन बना लिया था, जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ा जनता ने भाजपा का सफाया कर दिया है, सातवें चरण में भाजपा पूरी तरह साफ हो जाएगी ,