मिर्ज़ापुर के फंसे अखिलेश मजदूर के घर वाले सलामती को लेकर पूजा पाठ कर दुआ कर रहे,
मिर्ज़ापुर का मजदूर अखिलेश उत्तराखंड के उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकलने का जहा पूरा देश इंतजार कर रहा है , जिसको लेकर रेस्क्यू टीम 17 दिनो से कड़ी मेहनत के बाद टनल में फंसे सभी मजदूरों को सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रही है , उस टनल में मिर्ज़ापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र घरवासपुर के रहने वाले अखिलेश कुमार भी फंसे हुए हैं , इनके परिवार के साथ पूरे गांव वाले फंसे अखिलेश कुमार के साथ सभी लोगो के बाहर निकलने का इंतजार कर रहे , हर कोई टीवी पर नजर गड़ाये बैठा हुआ है , मां अंजू का कहना है कि इंतजार अभी भी हम लोग कर रहे हैं , टीवी पर देख रहे हैं. उम्मीद है कि सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल जाएंगे , उन सभी लोगो के सुरक्षित बाहर निकलने को लेकर घर मे पूरा परिवार पूजा पाठ कर दुआ कर रहा है ,