मिर्ज़ापुर के पड़ोसी जिले भदोही में 08 करोड़ मूल्य के सोना के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर जनपद के पड़ोसी जिला भदोही पुलिस ने 08 करोड़ मूल्य के अधिक के सोना के साथ महाराष्ट्र के दो तस्करो को गिरफ्तार किया , मिली जानकारी के अनुसार बरामद सोना 13 किलो के 12 बिस्किट है , जिसका मूल्य 08 खरीद रुपये से अधिक बताया गया , पुलिस चेकिंग के दौरान सोना तस्कर अपनी गाड़ी को लॉक कर फरार हो गए थे , जिन्हें पुलिस ने आस पास के क्षेत्रों में रिस्क्यु कर दो तस्करों को तो गिरफ्तार किया तो वही इनका एक साथी भागने में कामयाब रहा , जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है , तीनों तस्कर एक कार से 13 किलो सोना के बिस्किट लेकर जा रहे थे , भदोही पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी कात्यायन के अनुसार पुलिस को एक एजेंसी द्वारा सोना तस्करी किये जाने की सूचना मिली , जिसको लेकर हाइवे पर जगह जगह चेकिंग अभियान और बैरियर लगाए थे , उसी दौरान तस्करों की कार दिखाई देने पर पुलिस ने कार का पीछा किया तो तस्कर अपनी कार छोड़ कर भाग गए , पुलिस द्वारा आस पास रिस्क्यु कर क्राइम ब्रांच टीम ने महाराष्ट्र के रहने वाले राहुल और दीपक को गिरफ्तार कर इनके पास से 13 किलो सोने के 12 बिस्किट बरामद किये ,