मिर्ज़ापुर के पैड़ापुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य का मड़िहान विधायक ने हेलीपैड पर किया जोरदार स्वागत
मिर्ज़ापुर मझवां विधानसभा क्षेत्र के पैड़ापुर गोविंद आश्रम इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में आज उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पहुंचने पर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने उपमुख्यमंत्री का हेलीपैड पर बुके भेटकर जोरदार स्वागत किया , दरसल आज प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मझवां विधानसभा क्षेत्र के पैड़ापुर में ग्राम चौपाल एवं स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम मे अमृतकाल सहभागिता एवं अनुसूचित मोर्चा के कार्यक्रम बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए, अनुसूचित मोर्चा के कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सम्बोधित करते हुए अपने सरकार की तमाम उपलब्धियों को गिनाया , उससे पहले पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने हेलीपैड पर उपमुख्यमंत्री का मिर्ज़ापुर आगमन पर जोरदार स्वागत किया , कार्यक्रम में भदोही सांसद डॉo विनोद कुमार बिंद, भाजपा जिलाध्यक्ष, नगर विधायक, चुनार विधायक अनुराग सिंह, एमएलसी विनीत सिंह, सहित तमाम और भी लोग मौजूद रहे ,