मिर्ज़ापुर के नरायनपुर में ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी संदिग्ध परिस्थियों में आग लाखो का सामान जलकर हुआ खाक
मिर्ज़ापुर थाना अदलहाट क्षेत्र के नरायनपुर चौकी के मात्र कुछ दूर स्थित ऑटोमोबाइल एवं पार्ट्स की दुकान में बीती रात संदिग्ध परिस्थियों में भीषण आग लग गयी, दुकान के अंदर रख्खा लाखो रुपये के टैक्टर और अन्य सामान सहित मोबिल आयल जलकर खाक हो गया , तो वही दुकान मालिक राम कमल सिंह ने बताया कि आग लगने से दुकान में करीब 10 से 15 लाख रुपये का सामान रख्खा था सब जलकर खत्म हो गया, दुकान मालिक के मुताबिक आग करीब रात के 2 बजे के आस पास लगी थी, धुंआ उठता देख जब वहा पहुचे तब तक आग विकराल रूप धारण कर लिया था, जिसमे सब कुछ जल कर खाक हो गया,