मिर्ज़ापुर के जमालपुर पहुचे मुख्यमंत्री योगी जी ने स्वतन्त्र देव सिंह की माता के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित किया
मिर्ज़ापुर के जमालपुर के ओडी गांव में पहुचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जल शक्ति मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह की माता के निधन पर अपनी शोक श्रद्धांजलि अर्पित किया , आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उड़न खटोला दोपहर बाद करीब ढाई बजे जमालपुर में उतरा वहा से मुख्यमंत्री योगी जी बाई रोड जल शक्ति मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह के पैतृक गांव ओडी में पहुचकर उनके माता जी के निधन पर अपनी शोक संवेदना प्रकट किया , लगभग 15 मिनट रुकने के बाद उनका उड़न खटोला मिर्जापुर पुलिस लाइन के लिए उड़ गया , हम आपको बता दे कि बीते 7 मार्च को स्वतन्त्र देव सिंह की माता का निधन हो गया था प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी माता के निधन पर शोक श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जमालपुर के ओडी गांव पहुचे थे , शोक संवेदना प्रकट कर मिर्ज़ापुर पुलिस लाइन के लिए रवाना हो गए , जहा से बाई रोड विन्ध्याचल पहुचकर दर्शन पूजन कर विन्ध्य कॉरिडोर के निर्माण कार्य का निरीक्षण करेगे ,