मिर्ज़ापुर के एस0 एन0 पब्लिक स्कूल में छात्र छात्राओं ने रक्षा बंधन पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया
मिर्ज़ापुर एस0 एन0 पब्लिक स्कूल मुजफ्फरगंज में छात्र छात्राओं ने रक्षा बंधन पर्व को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया , स्कूल के आयोजित कार्यक्रम में बड़ी साँझय में छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया , कार्यक्रम में प्राइमरी और जूनियर कक्षा के छात्र छात्राओं ने इस पारम्परिक पर्व पर पोस्टर और राखी बनाकर अपनी भावनाओं को प्रदर्शित किया , छात्राओं ने अपने भाईयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बाँधा , इस अवसर पर गिटार वादक अंकित ने गिटार के माध्यम से कार्यक्रम में समा बाँध दिया , तो वही बच्चों द्वारा एक दूसरे को मेंहदी लगाकर प्रतियोगिता में भाग लिया , प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विद्यालय के डॉयरेक्टर राजेश सिंह ने पुरस्कृत किया , डॉयरेक्टर राजेश सिंह ने बच्चो को संबोधित करते हुए पौराणिक कथा का उल्लेख कर पर्व के कारण और महत्व पर प्रकाश डाला और अपने विचार बिन्दु प्रस्तुत करते हुये कहा कि यह पुनीत पर्व प्राचीन पौराणिक और ऐतिहासिक परंपरा को प्रस्तुत करता है , हमारे जीवन में पर्वो का अत्यधिक महत्व है , रक्षाबंधन का अर्थ है रक्षा का बंधन इस दिन बहने अपने भाईयों के माथे पर तिलक लगाकर कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई अपने बहन को उपहार देकर जीवन भर उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं ,