मिर्ज़ापुर के इटवा में ट्रक व मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर दो की मौत एक घायल
मिर्ज़ापुर थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इटवा के पास तर्ज रफ्तार ट्रक व मोटरसाइकिल में हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो लोगो की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी , जब कि बाइक पर सवार महिला दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गयी है , जिसका इलाज किया जा रहा है , मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम इटवा के पास ट्रक संख्या UP 63 BT 2707 व मोटर साइकिल संख्या UP 64 V 8104 के बीच जोरदार टक्कर हो गयी , मोटर साइकिल सवार छोटकऊ देव पाण्डेय पुत्र सज्जन देव पाण्डेय उम्र 52 वर्ष, निवासी कतवारू का पुरा आवास विकास कालोनी थाना कोतवाली कटरा व रोहित मिश्रा पुत्र मनोज मिश्रा उम्र 23 वर्ष निवासी देवरी आमघाट थाना कोतवाली देहात, दुर्घटना में मौके पर ही मृत्यु हो गयी , बाइक पर सवार सावित्री देवी पत्नी छोटकऊ देव पाण्डेय उम्र 46 वर्ष निवासिनी कतवारू का पुरा आवास विकास कालोनी गंभीर रूप से घायल हो गयी , सूचना मिलते ही मौके पर पहुची थाना कोतवाली देहात पुलिस घायल सावित्री देवी को ईलाज के लिए जिला मंडलीय अस्पताल भेजवाया , पुलिस द्वारा मृतकों के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही पूरी की जा रही है ,