मिर्ज़ापुर के अलग अलग थानों से फरार सात वारण्टी गिरफ्तार 19 व्यक्तियों का शान्ति भंग में हुआ चालान
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से फरार चल रहे सात वारंटियों को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया, तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में 19 व्यक्तियों का 151/107/116 में पुलिस ने चालान किया गया , जानकारी के अनुसार थाना पड़री पुलिस ने तीन फरार वारण्टी 1.रामसिंह उर्फ गुड्डू पुत्र श्यामबाबू, 2.दीवान पुत्र स्व0 मुन्नर निवासीगण ग्राम धोबही थाना पड़री, 3.बाबूलाल पुत्र लल्ली ग्राम महेवा थाना पड़री को घर से गिरफ्तार किया, थाना लालगंज पुलिस ने दो वारण्टी 1.कलन्दर, 2.धीरज पुत्रगण दुक्खी ग्राम महुवरिया थाना लालगंज को गिरफ्तार किया, इसी क्रम में थाना मड़िहान पुलिस भी दो वारण्टी 1.संतोष कुमार सिंह पुत्र बिजेन्द्र बहादुर सिंह ग्राम राजापुर थाना मड़िहान, 2.बब्लू लाल पुत्र बैजू ग्राम देवरीकलां थाना मड़िहान को घर से गिरफ्तार किया, पुलिस ने गिरफ्तार सातो वारंटियों को अदालत में पेश किया , तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस ने 19 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया , मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली कटरा में 02, थाना विन्ध्याचल में 03, थाना कछवां में 03, थाना जिगना में 04, थाना ड्रमण्डगंज में 06, थाना चुनार में 01 व्यक्ति का धारा 151/107/116 शांति भंग में चालान किया गया ,