मिर्ज़ापुर के अलग अलग थाना क्षेत्रों से नाबालिग को भगाने व दुष्कर्म के आरोप में दो गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से नाबालिग लड़की को भगाने व उनके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेजा , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना जमालपुर क्षेत्र से नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने के मामले में एक व्यक्ति की तहरीर पर की उसकी नाबालिग पुत्री को शादी का झासा देकर बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर दुष्कर्म के आरोप में थाना जमालपुर क्षेत्र से अभियुक्त श्याम बाबू पुत्र जवाहीर को गिरफ्तार किया गया , तो वही थाना ड्रमण्डगंज क्षेत्र में भी नाबालिग को शादी का झासा देकर भगाने व दुष्कर्म मामले में पुलिस ने अभियुक्त पिन्टु कुमार यादव पुत्र स्व0 मंगल यादव निवासी लहुरीयादह थाना ड्रमण्डगंज को गिरफ्तार किया , पुलिस ने धारा 363, 366, 376 (3),506 भादवि व ¾(2) पॉक्सो एक्ट में कार्यवाही करते हुए पकड़े गये अभियुक्त को जेल भेज दिया ,