मिर्ज़ापुर के अपराधियों में सीएम योगी का खौफ हाथ मे तख्ती लेकर गुहार लगाता पहुंचा पुलिस थाने
मिर्ज़ापुर के अपराधियों में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का खौफ साफ देखा जा रहा है, एक अपराधी जिसे पुलिस हत्या के मामले में तलाश कर रही थी, वह अपराधी अपने हाथी मे तख्ती लेकर गुहार लगाता हुआ थाने पहुंचकर अपने आपको सेलेन्ड किया , योगी का राज में अपराधियों में पुलिस का खौफ देखिये हाथ मे तख्ती लिए अपराधी कहता जा रहा कि मुझे माफ करिये मेरा एनकाउंटर मत करिएगा, दरसल मामला मिर्ज़ापुर के थाना कोतवाली देहात के गुरसंडी का है , जहा बीते 01 अक्टूबर को मंदिर के दानपात्र को लेकर दो पक्षो में हुए विवाद में एक पक्ष द्वारा युवक श्रवण पांडेय को लाठी डंडे से पीटने के बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर फरार हो गया था, हत्याकांड का मुख्य आरोपी त्रिनयन दुबे फरार चल रहा था, जिसे पुलिस गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश डाल रही थी, पुलिस के दबाव के बाद अपराधी त्रिनयन दुबे अपने हाथों में तख्ती लेकर थाना देहात कोतवाली में चिल्लाता हुआ गया की मुझे माफ करिये मेरा एनकाउंटर मत करिएगा, हत्या में शामिल 4 आरोपियो को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, पांचवे और मुख्य आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी, इनकाउंटर के डर से अपराधी हाथ मे तख्ती लेकर गुहार लगाते अपने आपको सरेंडर किया ,