मिर्ज़ापुर केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कई क्षेत्रो में किया दौरा बोली मिर्जापुर की जनता ने मुझे सदैव आशीर्वाद दिया
मिर्ज़ापुर की सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जनपद के कई क्षेत्रो में दौरा किया, जहा भी जनता के साथ बैठक किया, सिर्फ एक नारा दिया, मोदी जी के मिशन 400 के लक्ष्य को पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर एनडीए का परचम लहराना जरूरी है, इसके लिए मिर्जापुर में भी एनडीए की ऐतिहासिक जीत दर्ज करनी होगी, अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री व मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल ने आज जनपद के ग्राम बिक्सी, विकासखंड जमालपुर, विधानसभा मड़िहान स्थित बेलहर में रोहिताक्ष मैरिज लान के प्रांगण में एनडीए समन्वय बैठक के दौरान अनुप्रिया पटेल ने कहा कि मिर्जापुर की जनता ने मुझे सदैव आशीर्वाद दिया है, और हर चुनाव में हमारी जीत के रिकॉर्ड को बढ़ाने का कार्य किया, उन्होंने कहा कि 2014 में हमें 39% और 2019 में 53% वोट मिले, इस बार जनता के आशीर्वाद से यह आंकडा और आगे बढ़ना चाहिए, मिर्जापुर जनपद का कोई ऐसा गांव नहीं है, जहाँ गरीब को पक्का आवास न मिला हो, मिर्जापुर में ऐसा कोई घर नहीं है जहाँ बिजली की रोशनी न पहुंची हो, जनपद के हर घर में पक्का शौचालय, 5 लाख का स्वास्थ्य सुरक्षा बीमा, किसान को 6 हजार रुपये की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, हर गांव में पक्की सड़क जैसी सुविधाएं मिली हैं, उन्होंने कहा कि पिछले, 10 सालों में जनपद में हर क्षेत्र में विकास हुआ है, स्वास्थ्य, सड़क, रेलवे, हाईवे जैसे हर क्षेत्र में विकास कार्य हुआ है,