मिर्ज़ापुर की सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के गढ़ में इस बार विपक्ष बुन रहा है जबरजस्त तानाबाना
मिर्ज़ापुर लोकसभा सीट को जीतने के लिए मिर्ज़ापुर की सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के गढ़ में इस बार विपक्ष I.N.D.I.A. गठबंधन की ओर से जबरजस्त तानाबाना बुना जा रहा है , समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, व अपनादल कमेरावादी पार्टी की नेता कृष्णा पटेल, व पल्लवी पटेल से विगत दिनों नगर पालिका चुनाव में टिकट न मिलने से भाजपा के बागी नेता मनोज श्रीवास्तव के बीच नजदीकियां बढ़ी है, जो अपने आप मे कई सवाल खड़े कर रहे है , राजनीति के विसात के जानकारों की माना जाए तो मनोज श्रीवास्तव जो बीते मिर्ज़पुर नगर पालिका चुनाव में निर्दल से चुनाव लड़कर 30 हजार से ज्यादा वोट पाकर दूसरे स्थान रहे जनता ने उनपर निर्दल के रूप में अपना भरोसा जताते हुए 30 हजार से अधिक वोट दिया , जो निर्दल प्रत्याशी का चुनाव में एक रिकॉर्ड बन गया था , सपा प्रदेश अध्यक्ष व अपनादल कमेरावादी पार्टी की नेता कृष्णा पटेल, व पल्लवी पटेल से नजदीकियां कही अगर मनोज श्रीवास्तव को I.N.D.I.A. गठबंधन में शामिल कर मिर्ज़ापुर लोकसभा चुनाव में गठबंधन की ओर से प्रत्याशी बना दिया तो सियासत के विसात पर गठबंधन जो तानाबाना बुन रहा है , कामयाब हो सकता है , वैसे राजनीत में कब क्या हो जाये कोई नही जानता सब कुछ सम्भव है , गौर से देखे तो फ़ोटो बहुत कुछ साफ साफ बया कर रही है ,