मिर्ज़ापुर की सांसद केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल अपने हर कार्यक्रम में जीत के लिए बूथ कार्यकर्ताओ में भर रही जोश
मिर्ज़ापुर की सांसद केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपने हर कार्यक्रम में आगामी चुनाव को जीतने के लिए बूथ कार्यकर्ताओ में जोश भर रही है, मिर्ज़ापुर की सांसद केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज नगर विधानसभा विकासखंड छानबें के गैपुरा, पुराना हॉट गोदाम के पास में एनडीए की समन्वय बैठक के दौरान कहा कि हर चुनाव में बूथ कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, बूथ कार्यकर्ता के बल पर हर चुनाव जीता जा सकते हैं, किसी भी चुनाव में सही मायने में जीत का सेहरा बूथ कार्यकर्ताओं के सिर ही बंधता है, अनुप्रिया पटेल ने कहा कि लोकसभा 2024 के इस चुनाव में मैं मिर्जापुर संसदीय सीट से एनडीए प्रत्याशी के रूप में तीसरी बार चुनावी मैदान में हुं, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में 400 सीटों के लक्ष्य को पूरा करने के लिए मैं मिर्जापुर से एनडीए प्रत्याशी के तौर पर तीसरी बार चुनाव लड़ रही हूँ, हमने पिछले 10 सालों में एनडीए सरकार ने देश में विकास कार्यो की एक नज़ीर पेश की है, उन्होंने कहा कि सही मायने में एक मजबूत इरादों वाली सरकार ही देश की तक़दीर और तस्वीर बदल सकती है, प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने हर क्षेत्र में देश का विकास किया है, उन्होंने एनडीए के समस्त शक्ति केंद्र संयोजक, सेक्टर एवं बूथ पदाधिकारियों को 10 वर्ष के रिपोर्ट कार्ड पर चर्चा करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में विजय के लिए कमर कसने की अपील किया, आज केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने नगर विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड छानबें के गैपुरा, पुराना हॉट गोदाम, विकासखंड कोन के लखनपुर में आशीर्वाद मैरिज लॉंन, विधानसभा छानबें क्षेत्र के हरगढ़ बाजार में मां मैरिज लॉन, में एनडीए समन्वय बैठक में भाग लिया,