मिर्ज़ापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल आज अपने सात दिवसीय दौरे के लिए नई दिल्ली से अमेरिका के लिए रवाना
मिर्ज़ापुर की सांसद व अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल आज नई दिल्ली से अमेरिका के लिए अपने सात दिवसीय दौरे पर रवाना हो गयी, अनुप्रिया पटेल अमेरिका के न्यूयार्क शहर में संयुक्त राष्ट्र सभा में आयोजित कार्यक्रम में भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय का प्रतिनिधित्व करेंगी , इसके अतिरिक्त राकवेल फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी प्रतिभाग करेगी , ये जानकारी अपना दल एस के मीडिया प्रभारी शंकर द्वारा दी गयी ,