मिर्ज़ापुर कारागार मंत्री माँ का दर्शन पूजन कर जेल में बन्दियों से किया संवाद मड़िहान विधायक रहे साथ
मिर्ज़ापुर प्रदेश के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति विन्ध्याचल पहुचकर माँ विन्ध्यवासिनी देवी , अष्टभुजा एवं काली खोह जाकर तीनों देवियों का पूरे विधि विधान के साथ दर्शन पूजन कर त्रिकोण पूजा कर जिला कारागार पहुचकर पुरूष व महिला कैदियों से संवाद करते हुए कैदियों से अपराध के रास्ते को छोड़कर अच्छे इंसान बनने का मूल मंत्र दिया , कारागार मंत्री के साथ मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल दर्शन पूजन से लेकर उनके हर कार्यक्रम में साथ साथ मौजूद रहे , मंत्री जी ने कैदियों से कहा कि एक छोटी सी गलती के कारण आपको जेल के सलाखों के पीछे जाना पड़ता है , जिससे पूरा घर परिवार हमेशा के लिये परेशान रहता हैं , उन्होने कहा कि जेल से छुड़ाने के लिये घर के अभिभावक अपनी पूरी कमाई मुकदमें में लगा देते है , जिससे परिवार के अन्य बच्चों की शिक्षा व परिवार का सारा विकास ठप हो जाता है , तथा तरह-तरह से सामाजिक यातनायें भी परिवार को झेलनी पड़ती है , उन्होने कहा कि यदि इंसान क्रोध को नियंत्रण कर लें तो यह दिन देखने का नौबत कभी नही आयेंगी , उन्होने कहा कि आगे से अपने जीवन शैली बदलाव लाते हुये सुधार करें और यह संकल्प लें कि भविष्य में किसी प्रकार की गलती नही होगी ताकि जेल से छूटने के बाद आगे का जीवन अपने परिवार पत्नी व बच्चों के साथ खुशी से बिताये , मंत्री ने जेल के सिपाहियों, व लम्बरदारों को को सख्त हिदायत देते हुये कहा कि बन्दियों का किसी तरह से उत्पीड़न न किया जाय , तो वही संवाद कार्यक्रम को लेकर मड़िहान मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि जेल में बन्दियों से मा0 मंत्री जी द्वारा संवाद करना एक सराहनीय कदम है , जेल में बन्दियों को दी जा रही सुविधायें पारदर्शी होगी , प्रदेश की योगी सरकार बंदियों के लिए कई सराहनीय कार्य की शुरुआत किया है , बंदियों से अपराध को छोड़ मुख्यधारा में लाने के लिए आज मंत्री जी ने उन्हें गुरु मंत्र दिया है ,