मिर्ज़ापुर कांशीराम शहरी आवास योजना की बिजली सप्लाई कभी भी बन्द किया जा सकता है
मिर्ज़ापुर कांशीराम शहरी आवास योजना के तहत विसुन्दरपुर , गोसाईपुरवा एवं कंतित में रहने वाले लाभार्थियों के लगभग 620 आवास की बिजली सप्लाई कभी भी बन्द किया जा सकता है , ये जानकारी जारी प्रेसनोट के माध्यम से देते हुए बिजली विभाग के अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड-द्वितीय एoकेo सिंह ने बताया कि कांशीराम शहरी आवास योजना विसुन्दरपुर , गोसाईपुरवा एवं कंतित के लगभग 620 लाभार्थियों द्वारा जब से विद्युत कनेक्शन लिया गया है , तब से लगातर विद्युत उपभोग के बावजूद आज तक किसी विद्युत बिल का भुगतान नहीं किया जा रहा है , जिस कारण उन पोषकों की वितरण एवं ए०टी०एण्ड सी० हानियां लगातार बढ़ रही है , उक्त आवासों में रहने वाले सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील है कि अपने-अपने विद्युत बिलों का भुगतान मासिक किस्त / एक मुश्त भुगतान के माध्यम से एक सप्ताह के अन्दर जमा करने का कष्ट करें , अन्यथा की उक्त सभी आवासों की विद्युत आपूर्ति बंद करने के लिए बाध्यता होगी , जिसके लिए उक्त आवासों में रहने वाले लाभार्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे , अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड-द्वितीय मिर्ज़ापुर ,