मिर्ज़ापुर कांग्रेसियों ने पंडित नेहरू की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके रास्ते पर चलने का लिया संकल्प
मिर्ज़ापुर कांग्रेस नेताओ ने आज नगर के आवास विकास कॉलोनी पहुचकर पंडित जवाहर लाल नेहरू की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उंन्हे नमन करते हुए संकल्प लिया कि उनके बता रास्ते पर हम सभी को चलना चाहिए , आज आवास विकास कॉलोनी स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू पार्क में कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा हुआ , शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक ने देश के प्रथम पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि इनके बताए हुए रास्ते पर चलने का हम सभी लोग संकल्प लेते हैं , तो वही उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं मीडिया प्रभारी मिन्हाज अहमद छोटे खान ने मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि आधुनिक एवं आज़ाद भारत के निर्माण में अहम योगदान देने वाले पंडित जवाहर लाल नेहरू जी का योगदान एवं उनके विचार सदैव हम सबको प्रेरित करते रहेंगे , इसी तरह राष्ट्रीय सचिव शशि भूषण दुबे एवं राजधर दुबे ने भी मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए अपने विचारों को रखा , कार्यक्रम में उपस्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रमेश प्रजापति पप्पू , स्वरूप सिंह, संतोष यादव, रियाज अहमद, अछेबर लाल श्रीवास्तव, विवेक सिंह, अशोक गुप्ता, अशोक भारती, नरेंद्र ठाकुर, मनोज यादव, अंकित अग्रहरि, राजेंद्र विश्वकर्मा, रामकुमार प्रजापति सहित तमाम लोग मौजूद रहे ,