मिर्ज़ापुर कलेक्ट्रेट में आम आदमी पार्टी के लोगो ने मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर किया प्रदर्शन
मिर्ज़ापुर जिला कलेक्ट्रेट कैम्पस में आज आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी का विरोध प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा , दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है , जिसको लेकर आज आम आदमी के लोगो ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि भाजपा आम आदमी पार्टी के सिद्धांतों और उसकी बढ़ती लोकयिता से कितना भयभीत है , भाजपा की तानाशाही चरम सीमा पर है , इस प्रकार का असंवैधानिक कृत्य आम आदमी पार्टी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी , अगर प्रधानमंत्री मोदी वास्तव में भ्रष्टाचारियों को सजा देना चाहते हैं तो आज तक अपने मित्र अडानी के ऊपर उन्होंने किसी तरह की जांच क्यों नहीं करवाई , प्रदर्शन कर रहे लोगो ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन में जांच करवाने की मांग किया है ,